समस्तीपुर में विदेशी ब्लैक मैंगो की एंट्री, यहां से खरीदें पौधे

    27-Mar-2026
Total Views |

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में विदेशी किस्म का ब्लैक मैंगो यानी काले रंग का आम उपलब्ध हो गया है। जो अपनी अनोखी बनावट और रंग के कारण आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यह आम सामान्य पीले या हरे आमों से बिल्कुल अलग दिखता है, क्योंकि इसका पेड़ और फल दोनों ही काले रंग के होते हैं।

बागवानी क्षेत्र में बेहतर कमाई का मौका

बागवानी क्षेत्र में बेहतर कमाई का मौका तलाश रहे बागवानों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। स्थानीय स्तर पर ही इस पौधे की उपलब्धता ने किसानों की पहुंच आसान कर दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इस किस्म की वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाए, तो यह न केवल अच्छी आमदनी देगा बल्कि किसानों को बाजार में एक नई पहचान भी दिला सकता है।

क्या कहते है नर्सरी संचालक

समस्तीपुर जिले के नर्सरी संचालक टेक नारायण महतो के अनुसार किसान भाई चाहें तो इस ब्लैक मैंगो की खेती आसानी से कर सकते हैं। उनके अनुसार, पौधा लगाने के लिए करीब 2 फीट लंबा, 2 फीट चौड़ा और 2 फीट गहरा गड्ढा तैयार करना चाहिए। इसके बाद उसमें 1 से 1.5 किलो गोबर या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर डालना चाहिए।