
नई दिल्ली।नीबू की बागवानी करने वाले बागवानों को विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। बागवानों के लिए फूल आने का समय सबसे अहम होता है। इसी समय यह तय होता है कि फसल अच्छी होगी या नुकसान झेलना पड़ेगा। पेड़ों में फूल तो आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में झड़ जाते हैं या फिर छोटे-छोटे फल फटने लगते हैं। ऐसे में बागवानों को अपेक्षित उत्पादन नहीं मिल पाता है।
पोषक तत्व की कमी की वजह से झरते हैं फूल
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि नींबू के पौधों में फूल और फल को बचाने के लिए पोषण और देखभाल का संतुलन बहुत जरूरी होता है। कई बार किसान सामान्य खाद और पानी देते रहते हैं, लेकिन सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पर ध्यान नहीं देते रहे तो नींबू के फूल कभी नहीं झरेंगे।
बोरोन की करें छिड़काव
अगर पेड़ों में फूल आकर झड़ रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि पौधे में बोरॉन जैसे सूक्ष्म तत्व की कमी है। बोरॉन की कमी होने पर फूल मजबूत नहीं बन पाते और जल्दी गिर जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बोरॉन युक्त खाद या घोल का छिड़काव करना काफी फायदेमंद होता है।