
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक के सूरजपुर मखैना गांव में इस बार फूलों की खेती करने वाले किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ है। नवरात्रि के दौरान फूलों की बढ़ी मांग के कारण किसानों ने अपने उत्पाद दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा जैसे बड़े शहरों में बेचे, जिससे उन्हें बेहतर कीमतें मिलीं।
नवरात्री में बढ़ी फूलों की मांग
फूलों की खेती करने वाले किसानों के अनुसार इस वर्ष फूलों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही। विशेष रूप से नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और अन्य धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती खपत ने किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की।
गुलाब की खेती आय का बेहतर स्रोत
गुलाब की उत्पादन करने वाले किसानों के अनुसार वे अपने फूल सीधे दिल्ली और आसपास के शहरों में भेजे। इस सीधी बिक्री से उन्हें बिचौलियों से बचकर अच्छा लाभ प्राप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि फूलों की खेती अब क्षेत्र के किसानों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनती जा रही है।