अश्वगंधा की खेती से 4 महीने में लाखों की कमाई कर सकते हैं किसान

    28-Mar-2026
Total Views |

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के किसान अब औषधीय खेती अपनाकर अच्छा पैसा कमा सकते है। कम लागत में 4-5 महीने की फसल से लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई संभव है। इसकी जड़ें, बीज और तने तीनों बिकते हैं। बंजर या कम उपजाऊ जमीन में भी 300-400 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिलता है।

अश्वगंधा की खेती की विधि

मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि अश्वगंधा की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकतें है। इसमे एक एकड़ के लिए 5 किलो बीज की आवश्यकता होती है। अगर हम चिटकोमा विधि से बो रहे है तो नर्सरी तैयार करके भी इसकी खेती की जा सकती है। जिसमें डेढ़ से 2 किलो बीज की आवश्यकता होती है। इसकी जड़ भी बाजार के अंदर बिकती है।

बेहतर दाम में बिकती हैं अश्वगंधा की जड़ें

अश्वगंधा की जड़ो को एबीसी ग्रेड को छांट करके मोटी और पतली करके अलग-अलग आकार में बेचा जाता है। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है। अश्वगंधा का प्रयोग शक्ति वर्धक दवाइयों और चवनप्राश में भी होता है। अश्वगंधा को सोलर ड्रायर में सुखाकर और पैक करके बेचा जा सकता है।