नई दिल्ली।अनार की बागवानी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अनार की मांग आज के बाजार में हमेशा बनी हुई है। लेकिन कुछ समय से अनार की बागवानी करने वाले किसान कई बड़ी समस्या से जूझ रहे है। अनार की फलों को अचानक फटना, जब फल फट जाते है तो उसकी सुंदरता अपने आप खत्म हो जाती है। जिसके कारण अनार की बागवानी करने वाले बागवानों को काफी नुकसान की सामना करना पड़ता है।
क्यों फटते हैं अनार
अनार के फटने के कई कारण हो सकते है। बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार अनार के फटने के पीछे कई कारण होते हैं और अक्सर यह समस्या खेती की देखभाल और मौसम से जुड़ी होती है। अनार फटने के सबसे बड़ा कारण अनियमित सिंचाई है। जब पौधों को कभी बहुत ज्यादा और कभी बहुत कम पानी दिया जाता है, तो फल के अंदर के दाने तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन छिलका उसी गति से नहीं फैल पाता है।
कैसे करें अनार की देखभाल
अनार की खेती में थोड़ी सी सावधानी और सही तकनीक अपनाकर किसान अपने नुकसान को कम कर सकते हैं। जब फल अच्छी गुणवत्ता के होंगे, तो बाजार में उनकी कीमत भी बेहतर मिलेगी। खेती में छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े परिणाम देते हैं। अगर किसान सिंचाई, पोषण और समय पर कटाई का ध्यान रखें, तो अनार की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।