ग्रीन हाउस में कर सकते है डच गुलाब की खेती, सालाना 20 लाख तक होगी कमाई

    28-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आज के बदलते समय में लोग अनेक प्रकार के फूलों की खेती कर रहे है। फूलों की खेती से किसानों को बेहतर कमाई भी हो रही है। फूलों की खेती करने की सबसे बड़ा कारण है कि इसकी मांग सालोभर बनी रहती है। जिससे किसानों को लगातार आमदनी मिलती है। आज आपको बताने वाले है कि आज कैसे ग्रीनहाउस में डची गुलाब की खेती कर सकते है।

सलाना 20 लाख तक की आमदनी

डच गुलाब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पौधे एक वर्ष में 150 से 200 फूल तक देते हैं, जिससे एक एकड़ में लगभग 6 से 8 लाख फूलों का उत्पादन मिलता है। बाजार में एक फूल की कीमत औसतन 5 से 10 रुपए तक मिल जाती है। इस हिसाब से किसान सालाना 15 से 20 लाख रुपए तक की आय प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रीनहाउस में डच गुलाब की खेती के लिए तापमान

फ्लोरीकल्चर के जानकारों के अनुसार ग्रीनहाउस में डच गुलाब की खेती लिए तापमान और आर्द्रता का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। दिन में तापमान 20 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड और रात में 15 से 18 डिग्री के बीच होना चाहिए। साथ ही आर्द्रता 60 से 75 प्रतिशत के आसपास रखनी चाहिए है।

डच गुलाब की खेती के में कीट और रोग की नियंत्रण

डच गुलाब की खेती के लिए कीट और रोग नियंत्रण के लिए समय-समय पर दवाइयों का उपयोग जरूरी है। थ्रिप्स, माइट्स और एफिड्स जैसे कीटों के नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड और स्पाइनोसैड का छिड़काव करना चाहिए। वहीं फफूंद रोगों से बचाव के लिए हेक्जाकोनाजोल या मेटलैक्सिल का उपयोग किया जाता है।