
नई दिल्ली।देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और वाहनों की संख्या ने हवा को काफी प्रदूषित कर दिया है। ऐसे में लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी समस्या को कम करने के लिए सरकार ने ‘नेशनल क्लीन एयर प्रोग्रामलागू किया है।जिसका उद्देश्य शहरों की हवा को साफ और स्वस्थ बनाना है।
प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल
इस योजना के तहत सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक बसों के रूप में देखने को मिल रहा है। ये बसें डीजल या पेट्रोल से नहीं चलतीं, जिससे हवा में धुआं और हानिकारक गैसें नहीं फैलतीं। शहरों में इन बसों के बढ़ते इस्तेमाल से ट्रांसपोर्ट सेक्टर से होने वाला प्रदूषण काफी हद तक कम हो रहा है।
हवा साफ करने का नया समाधान
कई बड़े शहरों में एयर प्यूरीफायर टावर्स भी लगाए जा रहे हैं। ये टावर्स आसपास की हवा को फिल्टर कर उसमें मौजूद धूल और जहरीले कणों को कम करते हैं। हालांकि यह पूरी समस्या का हल नहीं है, लेकिन प्रदूषण को नियंत्रित करने में यह एक सहायक कदम साबित हो रहा है।
शहरों में बेहतर हो रही आबोहवा
NCAP के तहत किए जा रहे इन प्रयासों का असर अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। लोगों को पहले के मुकाबले थोड़ी राहत मिल रही है।