
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड वजीरगंज के रहने वाले मुकुंद लाल चौरसिया ने फूलों की खेती कर मिशाल कायम किया है। किसान मुकुंद लाल चौरसिया आज आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए प्रगतिशिल किसान बन गए है। शुरूआत में थोड़ी जमीन पर किए गए उनके प्रयास अब तीन बीघा तक फैल चुके हैं, जहां गेंदा, गुलाब और चमेली के फूल उगाए जाते हैं और बाजार में इनकी अच्छी मांग है।
शुरुआती संघर्ष बाद में सफलता
मुकुंद लाल चौरसिया ने शुरुआत में केवल गेंदा और गुलाब जैसे सजावटी फूलों की खेती की। शुरुआत में अनुभव कम होने और बाजार की समझ न होने के कारण चुनौतियां आईं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी फसल अच्छी हुई। समय के साथ उनके फूलों की मांग बाजार में बढ़ने लगी। मुकुंद लाल ने अपनी मेहनत और रिसर्च के दम पर फूलों की खेती का दायरा बढ़ाया और वे फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे हैं।
इन फूलों की करते है खेती
फूलों की खेती करने वाले प्रगतिशिल किसान मुकुंद लाल चौरसिया वर्तमान में तीन प्रमुख फूलों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने गेंदा में बनारसी वैरायटी के गेंदा के फूल गोंडा के वातावरण के लिए अनुकूल हैं। इनकी खेती में फूल लंबे समय तक खिलते हैं और गुणवत्ता अच्छी होती है। गुलाब में देसी वैरायटी के गुलाब की खुशबू बहुत अच्छी होती है। यह फूल ग्राहकों में बेहद लोकप्रिय है। चमेली सुगंध और आकर्षक दिखावट के कारण चमेली की भी अच्छी मांग है।