जम्मू-कश्मीर के सगाम में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन

    30-Mar-2026
Total Views |

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर में उच्च मूल्य वाली फूलों की खेती तथा पर्यटन को को बढ़ावा देने के लिए कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों के मंत्री जाविद अहमद डार ने रविवार को एमसीआरएस सगाम में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डोरू के विधायक गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया और केंद्र में चल रही फ्लोरीकल्चर एवं शोध गतिविधियों की समीक्षा की।

फूलों की खेती को बढ़ावा देगा

इस मौके पर केंद्र की शोध उपलब्धियों, नवाचारों और विकासात्मक पहलों को दर्शाने वाला एक प्रकाशन भी जारी किया गया, जो क्षेत्र में वैज्ञानिक फ्लोरीकल्चर को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका को उजागर करता है।मीडिया से बातचीत करते हुए जाविद डार ने ट्यूलिप गार्डन की स्थापना में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और इसे सहभागी विकास का एक माडल बताया।