मुरादाबाद के यह किसान कर रहा है ड्रैगन फ्रूट की खेती

    31-Mar-2026
Total Views |

मुरादाबाद।कितना भी बड़ा मुश्किल काम क्यों नहीं हो, अगर उसे चाह दिया जाए तो आसान बनाया जा सकता है। मुरादाबाद के एक प्रगतिशील किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती से बेहतर कमाई कर रहा है।उद्यान विभाग के सहयोग और आधुनिक तकनीक के मेल से किसान महावीर सिंह ने न केवल अपनी आय को दोगुना किया, बल्कि अब तक ₹20 लाख से अधिक का शानदार मुनाफा भी कमा चुके हैं।

कैसे शुरू किया ड्रैगन फ्रूट की खेती

किसान महावीर सिंह के अनुसार, ड्रेगन फ्रूट की खेती कर रखी है। इसकी कटिंग हम किच्छा से लेकर आए थे। उद्यान विभाग की मदद से हमने यह खेती की थी। इस खेती को हम दो प्रकार से कर सकतें है।

किस तकनीक से करें खेती

इस खेती को मुख्य रूप से दो तकनीकों से किया जा सकता है। टेलिसिस्टम से एक एकड़ में 8000 पौधे लगाते हैं। रिंग पोल सिस्टम से एक एकड़ में 600 रिंग आते है और एक बीघा के अंदर 100 पोल आते है। और एक पोल पर 4 पौधे लगाए जाते है। इस प्रकार 2400 पौधे एक एकड़ में पोल सिस्टम से लगते है।

कम समय में ज्यादा उत्पादन

ड्रैगन फ्रूट की सबसे बड़ी खासियत इसकी निरंतरता है। रोपाई के महज 13 महीने बाद ही फल आना शुरू हो जाते हैं। पहली फसल में लगभग 7 महीने तक लगातार उत्पादन मिलता है, जिससे एक एकड़ में 5 से 6 टन तक फल प्राप्त होता है।