
नई दिल्ली।आप कम लागत में एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसमें मुनाफा भी अच्छा हो और डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही हो, तो बोनसाई प्लांट का कारोबार आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आज के समय में लोग अपने घर और ऑफिस को सजाने के लिए छोटे और आकर्षक पौधों को पसंद कर रहे हैं, जिससे इस बिजनेस की मांग तेजी से बढ़ रही है।
बोनसाई प्लांट क्यों है खास?
बोनसाई एक खास तकनीक से तैयार किया गया पौधा होता है, जिसमें बड़े पेड़ को छोटे आकार में विकसित किया जाता है. यह न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसे शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है।
कम पैसे में शुरू करें बोनसाई बिजनेस
बोनसाई प्लांट का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है। आप लगभग 40-50 हजार रुपये के निवेश से एक छोटी नर्सरी शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होगी जैसे गमले, मिट्टी, पौधों की कटिंग, वायरिंग सामग्री और बेसिक टूल्स, आप अपने घर के छोटे से हिस्से या छत पर भी इस काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कितना हो सकता है मुनाफा
इस बिजनेस की सबसे खास बात इसका मुनाफा है। बाजार में बोनसाई पौधों की कीमत 300 रुपये से शुरू होकर 50,000 रुपये तक पहुंच जाती है। छोटे पौधे जल्दी तैयार होकर बिक जाते हैं, जबकि पुराने और आकर्षक डिजाइन वाले पौधे ज्यादा कीमत पर बिकते हैं।