उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

    31-Mar-2026
Total Views |

देहरादून।उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्से में खराब मौसम का दौरा मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च मंगलवार को भी रहने वाला है। बीते 7 मार्च से उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला चल रहा है।

जानें मौसम विभाग का निर्देश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज मार्च के आखिरी दिन 31 मार्च मंगलवार को राज्य के सभी पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, मंसूरी आदि में गर्जन के साथ बारिश का मौसम रहेगा। चेतावनी का दायरा भी आज 200 मीटर खिसककर ऊपर आ गया है।

इन स्थानों पर भी बिगड़ सकता है मौसम

31 मार्च 2026 को बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक और 30-50 किमी घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।