3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा दिल्ली में मार्च का महीना

    31-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में इस बार मौसम के लिहाज से मार्च का महीना काफी राहत भरा रहा। शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, तेज चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे पर उसके बाद लगातार मौसम की पलटी ने ठंडक तो घोली ही तापमान पर भी कंट्रोल कर लिया। इन सबके बीच पल्यूशन ही एक ऐसा रहा जो निरंतर हवा को प्रदूषित करता रहा।

2026 के मार्च की हवा रही सबसे खराब

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में बारिश ने पल्यूशन को कंट्रोल करके रखा था। हवा का स्तर उस खतरनाक लेवल पर भले न रहा हो लेकिन 2025, 2024 और 2023 से तुलना करने पर यह सबसे ज्यादा रहा।  2026 में इस बार मार्च महीने में एक्यूआई  181 दर्ज किया गया है।

बीते 3 महीने रहा पॉल्यूशन का हाल?

दिल्ली में इस साल जनवरी से मार्च तक का डेटा निकालें तो पता चलेगा कि इस बार 1 जनवरी से 27 मार्च तक पल्यूशन वाले दिन ज्यादा रहे। औसत एक्यूआई 200 से ज्यादा रहा। मार्च थोड़ा राहत लेकर आया क्योंकि इस महीने 8 दिन ऐसे रहे जब प्रदूषण खराब स्तर पर रहा और एक दिन संतोषजनक बना रहा।