दिल्ली में 6 मार्च तक चलेगा फ्लावर फेस्टिवल, सजा है फूलों का संसार

    05-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में NDMC की ओर से आयोजित चार दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल सहित कई अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि यह पुष्प प्रदर्शनी 3 मार्च से शुरु होकर 6 मार्च तक चलेगी।

ट्यूलिप देखने कश्मीर जाते थे लोग

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि एक समय था जब लोग ट्यूलिप देखने कश्मीर जाते थे, लेकिन आज एनडीएमसी के प्रयासों से दिल्लीवासी राजधानी में ही रंग-बिरंगे ट्यूलिप सहित कई अन्य तरह के फूलों का आनंद ले रहे हैं।

अनेक प्रकार के फूलों का प्रदर्शन

फेस्टिवल में 45 विभिन्न प्रजातियों के 15,500 से अधिक पॉटेड प्लांट्स को 18 अलग-अलग सेक्शनों में प्रदर्शित किया गया है। डहेलिया, पेटूनिया, पैसी, साल्विया, मैरीगोल्ड सहित कई मौसमी फूल विशेष आकर्षण का केंद्र है। उत्सव में ट्रे गार्डन, लैंडस्केप गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, पूर्वी और पश्चिमी शैली की पुष्प सज्जा (इकेबाना), पशु-पक्षी आकृतियों वाले फ्लोरल फिगर, की पुष्प संरचनाएं विशेष सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित की गई हैं।