यह किसान 114 किस्मों की आम का करता है बागवानी

    05-Mar-2026
Total Views |


पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण आम की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। आज इस खबर में आपको बतानो वाले है एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में जो  140 से अधिक आम कि किस्मों की बागवानी कर रहा है। यह अपने इस शौक के लिए चम्पारण भर में प्रसिद्ध यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि पश्चिम चम्पारण के बगहा 02 प्रखंड स्थित मलकौली निवासी हरेंद्र भारती हैं।

140 से अधिक आम की किस्में की बागवानी

हरेंद्र भारती ने अपने बगीचे में दुनिया के सबसे महंगे आम से लेकर सबसे मीठे और सबसे खूबसूरत आम तक की बागवानी की है।मजे की बात यह है कि महेंद्र ने इन सभी पौधों को क़रीब एक दशक पहले लगाए था, जो वर्तमान में फ्रूटिंग स्टेज में है।

दर्जनों दुर्लभ आम के किस्म

हरेंद्र ने करीब 22 एकड़ क्षेत्र में आम की 144 प्रजातियों की बागवानी की है। इससे ज्यादातर प्रजातियां ऐसी है जिनके बारे में गिने चुने लोग ही जानते है जैसे जर्दा, सब्ज़ा, मालदा, बीजू, दशहरी ये सभी आम इस इलाके के प्रसिद्ध किस्म माना जाता है।

विदेशी किस्म के आम भी है बागवानी में

महेंद्र ने शरीफे के तरह दिखने वाले आम, सेब की तरह दिखने वाले आम रोमानिया’, अमेरिकन नस्ल की आम टॉमी एटकिंस’, साउथ अफ्रीका की सेंसेशन, भारतीय नस्ल की आम मल्लिका, अर्जुन, केसर और मालदा की सात प्रजातियों सहित अन्य दर्जनों प्रकार के आम की बागवानी की है।