लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को हरित प्रदेश बनाने के लिए काम करना शुरु कर दिया है। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। इस बार गांवों को भी इसमें शामिल करते हुए प्रदेश के 15 हजार गांवों में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों, ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और पर्यावरण बचाने के फायदे भी गिनाए जा रहा है।
यूपी में लगा 242 करोड़ से अधिक पौधे
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी की पहचान दिलाने के लिए 9 वर्ष में यहां 242 करोड़ से अधिक पौधे लगवाया। उत्तर प्रदेश का वनाच्छादन भी 559.19 वर्ग किमी. बढ़ा है। पिछले वर्ष सिर्फ एक दिन 9 जुलाई को ही 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए। यही नहीं, रविवार को वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित ‘वृहद पौधरोपण कार्यक्रम’ में मात्र एक घंटे में काशीवासियों ने 2,51,446 पौधों का रोपण किया।
2026 में 35 करोड़ पौधा लगाई जाएगी
उत्तर प्रदेश सरकार वर्षाकाल-2026 में भी पौधरोपण की तैयारी में जुट गई है। वन व पर्यावरण विभाग की ओर से 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। पौधशालाओं, विभागों, जनपदों को आगामी दिनों में तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए हैं। हाल में प्रस्तुत किए गए बजट में सामाजिक वानिकी योजना के लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। पौधशाला प्रबंधन योजना के लिए 220 करोड़ रुपये तथा राज्य प्रतिकारात्मक वन रोपण योजना के लिए 189 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित है।