
नई दिल्ली। बसंत ऋतु चल रहा है। माना जाता है फरवरी खत्म होते ही गुलाब का सीजन खत्म हो ताजा है। ऐसे में गुलाब में एक भी फूल नही आते है। पौधे मुरझाया हुआ रहता है। अगर सही समय समय पर गुलाब की पौधे की देखभाल की जाए तो आसानी से गर्मी के दिनों में फूल आ सकते है।
मार्च में भी आएंगे फूल
गुलाब के पौधे को हरा-भरा और फूलों से लदा रखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और तरीके बताने जा रहे हैं, जो पौधे को सूखने नहीं देगें। और मार्च के महीने में भी आपका पौधा फूल देगा। इसमें बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।
पानी का रखे ध्यान
मार्च में हल्की गर्मी शुरू हो जाती है, जिससे गुलाब का पौधा जल्दी सूख सकता है। ऐसे में आपको पौधे को पानी देने का सही बैलैंस बनाए रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए मिट्टी को रोज चेक करें।
मिट्टी में नमी बनाए रखें
पौधे की मिट्टी में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है।पौधे की जड़ों की नमी बनाए रखने के लिए गमले या क्यारी की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल की भूसी मिलाकर दे इससे पानी जल्दी नहीं सूखेगा।
समय से उर्वरक का ध्यान रखे
अगर आप चाहते हैं कि, आपका पौधा मार्च में भी हरा-भरा रहे तो समय पर पौष्टिक खाद देना बहुत जरूरी है। दरअसल, खूब फूल पाने के लिए मार्च में गुलाब को पोषण की ज़रूरत होती है। इसलिए समय से खाद दे।