केले की बागवानी पर बड़ा संकट महाराष्ट्र सरकार ने बनाई कमेटी

    05-Mar-2026
Total Views |

मुंबई।महाराष्ट्र केला उत्पादन करने वाला प्रमुख राज्यों में एक माना जाता है। फंगल बीमारी लगने के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है। बीमारी के प्रसार को रोकने और केले की बागवानी करने वाले बागवानों को समय रहते बचाव के उपाय बताने के लिए सरकार ने एक संयुक्त समिति गठित करने का फैसला किया है। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि जलगांव जिले में केले की फसल में इस खतरनाक फंगस के लक्षण सामने आने के बाद मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक की गई।

दिशा-निर्देश जारी करेगी कमेटी

इसके बाद वैज्ञानिक आधार पर नियंत्रण उपाय तय करने और जागरूकता फैलाने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति कृषि वैज्ञानिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों को साथ लेकर काम करेगी।

समिति‍ के सदस्‍य करेंगे दौरा

कृषि मंत्री ने समिति के सदस्यों को जलगांव, पुणे और सोलापुर जैसे प्रमुख केला उत्पादक जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वे किसानों से बातचीत करेंगे, वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर फसल सुरक्षा के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करेंगे।