नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के सरगुजा की खेती किसानी पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां का मौसम और वातावरण कृषि के लिए काफी फायदेमंद है। सरगुजा में युवा किसान परंपरागत खेती से अलग हटकर अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं जिससे उन्हें बंपर कमाई हो रही है। इस जिले के एक महिला ने खेती में मिशाल पेश की है। इस महिला ने परम्परागत खेती को बदलकर आधुनिक तकनीक से खेती शुरू की और आज गेंदे के फूल की खेती से साल भर अच्छा मुनाफा कमा रही है।
गेंदा फूल की खेती से बदली किस्मत
बता दें कि रत्ना मजूमदार द नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत महिला समूह से जुड़ गई। उन्होंने महिला समूह से लोन लेकर आधुनिक खेती शुरू की। मक्का, धान की परम्परागत खेती छोड़कर उन्होंने गेंदे के फूल की खेती शुरू की। इससे वे आज लाखों की आमदनी कमा रहीं हैं।
दो एकड़ में गेंदा फूल की खेती
रत्ना दो एकड़ में गेंदे के फूल की खेती कर रही हैं, प्रति एकड़ करीब 1 लाख की लागत होती है और कमाई करीब दोगुनी की है। प्रति एकड़ करीब 2 लाख का फूल होता है जिसमे 50 प्रतिशत की आमदनी हो जाती है। बड़ी बात ये है की दो एकड़ में गेंदा फूल की खेती की जा रही है। तीन महीने में एक फसल टूट जाती है।