आप घर में भी आसानी से उगा सकते है पपीता, जानें बेहद आसान तरीका

    06-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।पपीता एक ऐसा फल है जिसे घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए बहुत बड़ी जमीन की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके पास छत, बालकनी या छोटा सा आंगन है, तो भी आप पपीते का पौधा लगा सकते हैं। सही देखभाल के साथ यह पौधा जल्दी बढ़ता है और कुछ ही महीनों में फल देना शुरू कर देता है।

गर्म मौसम जल्दी तैयार होता है पपीता का पौधा  

पपीता लगाने के लिए सबसे अच्छा मौसम मार्च का समय होता है। या आप चाहे को फिर जून से जुलाई के बीच लगा सकते है। ज्यादा ठंड में यह पौधा ठीक से नहीं बढ़ता। इसलिए कोशिश करें कि इसे ऐसे मौसम में लगाएं जब धूप अच्छी मिलती हो।

बीज से तैयार कर सकते है पौधा

पपीता का पौधा लगाने के लिए बीज से पौधा तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए पका हुआ पपीता लें और उसके बीज निकाल लें। बीजों को साफ पानी से धोकर एक दिन छांव में सुखा लें। उसके बाद इसके बाद इन्हें मिट्टी में बोया जा सकता है।

धूप में होता है पौधे की विकास

पपीते के पौधे को रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप चाहिए। अगर धूप सही मिलेगी तो पौधा तेजी से बढ़ेगा। ध्यान रखें कि पानी जमा न हो, क्योंकि ज्यादा पानी से जड़ सड़ सकती है।