अपने गार्डन में लगाएं ये सभी पौधे, सकारात्मक उर्जा का है प्रतिक

    06-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बागवानी एक बेहतर तरीका है। यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि आपको प्रकृति के करीब भी लाता है। बागवानी में आपको अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का मौका मिलता है। आज आपको बताने वाले है कैसे आप अपने गार्डन में पौधा लगा सकते है।

तुलसी

तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में बहुत ही अहमियत रखता है। इसे घर के आंगन या बालकनी में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी का प्रयोग पूजा-पाठ से लेकर औषधीय गुण भी बहुत लाभकारी होते हैं। इससे आप मानसिक शांति महसूस कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। घर में इसे उगाना बेहद आसान होता है। यह पौधा त्वचा की देखभाल करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके साथ ही यह आपके कमरे की हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

गेंदा

गेंदा का फूल की मांग पूरे साल बनी रहती है, शादी-विवाह से लेकर सभी अवसरों पर इसका प्रयोग किया जाता है। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर की सुंदरता बढ़ती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को लेकर कई कहावते फेमस है, इसे घर में लगाने से धन-समृद्धि आने की मान्यता है। इस पौधे को कहीं भी लगाया जा सकता है क्योंकि यह कम रोशनी में भी बढ़ता रहता है।इसे देखकर आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।