
नई दिल्ली। अगर आप अपने बालकनी में या गार्डन में लगे गमले हर जगह पौधे लोगों के जीवन में हरियाली और सुकून लाते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि लोग पौधे तो बड़े शौक से लगा लेते हैं, मगर उनकी देखभाल के सबसे जरूरी हिस्से यानी पानी देने के सही तरीके को नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार पौधे सूखने लगते हैं और हमें लगता है कि शायद खाद कम पड़ गई या धूप ज्यादा हो गई।
पौधों में पानी देने का रखे ध्यान
हर पौधे में पानी देना बेहतर माना ताजा है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा नमी चाहिए, जबकि कुछ कम पानी में भी आसानी से जीवित रह सकते हैं। उदाहरण के लिए सक्युलेंट और कैक्टस जैसे पौधे अपनी पत्तियों में पानी जमा करके रखते हैं, इसलिए इन्हें बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती।
मिट्टी में नमी जरूरी
पौधे की विकास के लिए मिट्टी में नमी होना बेहद जरुरी होता है। पौधों को पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जांचना एक सरल लेकिन बेहद असरदार तरीका है। नमी जांच करने के बाद पानी देना जरुरी होता है।
पानी देने का तरीका
कुछ लोग सीधे किसी मग या बाल्टी से पानी डाल देते हैं। इससे मिट्टी कटने लगती है और कई बार पौधे की जड़ें भी बाहर आ सकती हैं।