मार्च में इस तरिके से करें मधुमालती की पौधे की देखभाल

    06-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।मधुमालती एक ऐसी खुशबूदार और तेजी से बढ़ने वाली बेल है, जो घर की बाउंड्री, गेट, दीवार या बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजा देती है। इसके गुच्छों में खिलने वाले फूल पहले सफेद होते हैं, फिर गुलाबी और बाद में लाल रंग में बदल जाते हैं। गर्मियों में अगर इसकी सही देखभाल की जाए तो यह पूरी तरह फूलों से भर जाती है।

मार्च का महीना क्यों है सबसे जरूरी

फूलों की खेती के विशेषज्ञों के अनुसार मार्च मधुमालती के लिए अहम होता है। इस समय मौसम बदल रहा होता है और पौधा नई बढ़वार के लिए तैयार रहता है। अगर इसी समय कटाई-छंटाई, खाद और मिट्टी  की सही तैयारी कर ली जाए तो गर्मियों में पौधा खूब फूल देता है। मार्च में की गई थोड़ी मेहनत पूरे सीजन में अच्छा परिणाम देती है।

धूप वाले स्थान पर लगाए

मधुमालती को अच्छी धूप की जरूरत होती है। अगर इसे रोज कम से कम पांच से छह घंटे सीधी धूप मिले तो फूल भरपूर आते हैं। छायादार जगह पर रखने से पत्तियां तो बढ़ती हैं, लेकिन फूल कम लगते हैं।

मार्च करें कटाई-छंटाई

मार्च में सूखी, पुरानी और कमजोर टहनियों की कटाई-छंटाई जरूर करें। इससे नई शाखाएं निकलती हैं और फूल ज्यादा आते हैं। अगर पौधा गमले में है और जड़ें बाहर दिखने लगी हैं, तो उसे बड़े गमले में लगा दें। मार्च में सुखे पौधे की छटाई करने से पौधे में फूलों की संख्या बढ़ती है।