पटना।बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसरा क्षेत्र में हरिमन 99 वैरायटी का सेब का पौधा उपलब्ध है। अगर आप अपने घर की बगिया में कुछ अलग और खास लगाना चाहते है, तो वैसे सेब की खेती ठंडे प्रदेश में की जाती है। जानकारी के अनुसार यह पौधा कोलकाता से मंगवाया गया है और पिछले कुछ वर्षों से परीक्षण के तौर पर लगाया भी जा रहा है। खास बात यह है कि यह पौधा मात्र 200 रुपये प्रति पौधा की कीमत पर मिल रहा है।
इस नर्सरी में सेब का पौधा उपलब्ध
समस्तीपुर जिले के रोसरा बस स्टैंड के पास स्थित वर्षों पुरानी नर्सरी में सेब का पौधा उपलब्ध है। नर्सरी संचालक टेक नारायण ने बताया कि उनके पास हरिमन 99 वैरायटी का सेब का पौधा है, जिसे विशेष रूप से कोलकाता से मंगवाया गया है। दो वर्ष पहले जिन लोगों ने यहां से पौधा खरीदा था, उनके पेड़ अब फल देने लगे हैं।
फल दे रहा है पौधा
आपको बता दें कि इस नर्सरी परिसर में एक सेब का भी पौधा तैयार हो चुका है, जिसमें पिछले साल अच्छी मात्रा में फल लगे थे। टेक नारायण के अनुसार, कश्मीरी सेब की तुलना में यहां के फल में थोड़ी कम मिठास हो सकती है, लेकिन फल जरूर आता है। उत्पादन संतोषजनक रहता है। फिलहाल यह पौधा 200 रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध है।