नई दिल्ली।मार्च आने से पहले ही आम की पेड़ में बौर यानी मंजर आने लगता है। यह समय बागवानी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौर में सही देखभाल करने से पेड़ पर ज्यादा फल लग सकते हैं। यह समय बागवानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौर में सही देखभाल करने से पेड़ पर ज्यादा फल लग सकते हैं।
बौर गिरने से बचाएं
बता दें कि किसानों को यह परेशानी होती है कि पेड़ों पर आए बौर अचानक गिरने लगते हैं, और फल बनने से पहले ही नुकसान हो जाता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार सही उपचार और पौधों की देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान अभी कुछ आसान उपाय अपनाएं, तो पेड़ों पर ज्यादा फल लगने की संभावना बढ़ जाती है।
पेड़ की सुरक्षा सबसे जरूरी
इसी समय अगर सही देखभाल की जाए तो मंजरियों से ज्यादा फल बनने की संभावना रहती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार इस समय पेड़ों में कई तरह की बीमारियां और कीट लगने का खतरा रहता है।