मेरठ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के सब एरिया हॉर्टिकल्चर आर्गनाइजेशन की ओर से आज आठ मार्च से गांधी बाग मेरठ छावनी में वसंत उत्सव की शुरुआत हुई। इसमें सात श्रेणियों में पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान लोगों को बागवानी के बारे में जागरूक किया जाएगा। सैन्य विभाग की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ उद्यान का होगा चयन
मेरठ के सब एरिया हॉर्टिकल्चर आर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में सेना के साथ ह आम नागरिक भी भाग लें रहे है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार 61 अलग-अलग सेक्शन भी है। प्रथम श्रेणी की प्रतियोगिता के लिए 28 फरवरी से एक मार्च तक विभिन्न सैन्य संस्थाओं एवं घरों के उद्यानों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ बाग एवं घरों के उद्यानों का चयन हुआ। चयनित सर्वश्रेष्ठ उद्यान, बाग एवं परिसर के लिए पुरस्कार वितरण मुख्य आयोजन में होगा।
अनेक प्रकार के फूल और पौधे की दीदार
इस प्रदर्शनी में श्रेणी दो से श्रेणी सात के लिए प्रतियोगिता होगी। इन श्रेणियों में बारहमासी, पत्तेदार और सजावटी पौधों की प्रदर्शनी, गमले में फूल वाले पौधे की प्रदर्शनी शामिल है। लेडीज क्लब, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं।