यूट्यूब से सीखा आम की बागवानी करने का तरीका

    08-Mar-2026
Total Views |


पलामु।आम को फलों का राजा कहा ताजा है। आम की अनेक किस्में पूरे देशभर में पाई जाती हैं। हर आम की एक अलग पहचान है। इन्ही में से एक आम है मियां जाकी आम, जिसे स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद खास माना जाता है। झारखंड के पलामू के एक किसान ने इस अनोखी किस्म के आम को यूट्यूब से जानकारी लेकर अपने बागान में लगाया है।

यूट्यूब पर मिली जानकारी

बागवान के अनुसार उन्हें नई-नई किस्म के आम लगाने का शौक है। इसी दौरान उन्होंने यूट्यूब पर मियां जाकी आम के बारे में देखा। वीडियो में इसकी खूबियां और स्वाद के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने प्रयोग के तौर पर उत्तर प्रदेश से इस किस्म के दो पौधे मंगवाए और अपने बागान में लगाए।

बड़े पैमाने पर कर रहे बागवानी

उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह एक प्रयोग की तरह था, इसलिए सिर्फ दो पौधे ही लगाए गए थे। हालांकि, इनमें से एक पौधा खराब हो गया, लेकिन दूसरा पौधा अच्छी तरह से बढ़ता रहा। अब करीब तीन साल बाद इस पौधे में मंजर आ गए हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही इसमें फल भी लगेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बारे में काफी सुना है इसलिए इसे अपने खेत में लगाया है।