भारत की इस फल की डिमांड जर्मनी और पोलैंड में,1200 रुपये किलो है रेट

    08-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।जब भी अंजीर की बात होती है तो, लोगों के जेहन में सबसे तुर्की, मिस्र, अल्जीरिया, मोरक्को, ईरान, स्पेन का नाम उभरकर सामने आता है। लोगों को लगता है कि अंजीर की खेती केवल इन देशों में होती है, लेकिन ऐसी बात नहीं है। महाराष्ट्र के पुणे जिला स्थित पुरंदर में भी अंजीर की खेती बड़े स्तर होती है।

पुरंदर की अंजीर है फेमस

इस अंजीर को पूरी दुनिया में पुरंदर अंजीर के नाम से जाना जाता है। इसकी सप्लाई विदेशों में भी होती है। खास बात यह है कि माहाराष्ट्र में उगाए जाने वाले अंजीर को पुरंदर अंजीर के नाम से जीआई टैग मिला हुआ है। इससे इसकी मांग पूरी दुनिया में बढ़ गई है।

मीठे और पौष्टिक गुणों के लिए है प्रसिद्ध

पुरंदर की अंजीर अपने मीठे स्वाद, बड़े आकार और पौष्टिक गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। इसकी खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर तालुका के कई गांवों में होती है। यहां की सूखी जलवायु, पहाड़ी ढलान और अच्छी जल निकासी वाली जमीन अंजीर की खेती के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है।