लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में खेती-किसानी और बागवानी से जुड़े किसान कम लागत से अधिक लाभ लेने के लिए पूर्व में चयनित दो हाईटेक नर्सरी में उच्च प्रजाति के पौधे उगाए जाएंगे। एक नर्सरी का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि एक पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
हाइटेक नर्सरी स्थापित की जाएंगी
जिले में नई तकनीक से पौधे तैयार किए जाएंगे और रोपण भी किया जाएगा। 2.58 करोड़ से दो हाइटेक नर्सरी स्थापित की जाएंगी। इनमें फल और सब्जियों की उन्नत किस्म की पौध तैयार की जाएगी। पौधशाला के लिए जमीन मिलने पर हाईटेक पौधशाला का निर्माण उद्यान विभाग की ओर से इजराइली तकनीक के अनुसार कराया जाएगा।
ये सभी पौधे होंगे तैयार
नर्सरी का रखरखाव राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के क्लस्टर लेबल फेडरेशन के माध्यम से होगा। योजना के तहत स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों व आसपास के क्षेत्रों में मांग के अनुसार फल जैसे अनार, कटहल, नींबू, आम, अमरूद आदि व सब्जियों की उन्नत किस्म की पौध तैयार की जाएगी।