कम जगह में लगाएं ये 3 सबसे खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी बेहतर सुगंध

    08-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आजकल लोग अपनेगार्डन में अनेक तरह के पौधे लगाते है। किसी की चाहत होती है घर की हरियाली के साथ-साथ अच्छी खुशबू भी रहे। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताने वाले है,जो दिन में तो साधारण दिखते हैं, लेकिन रात होते ही अपनी महक से पूरा वातावरण सुगंधित कर देते हैं।

गार्डन में लगाएं रातरानी

आप अपने गार्डन में रातरानी का पौधा भी लगा सकते है। यह पौधा अपनी तेज और मीठी खुशबू के लिए जाना जाता है।जैसे ही शाम होती है, इसकी महक धीरे-धीरे चारों तरफ फैलने लगती है। रातरानी लगाने के लिए मध्यम आकार के गमले का चुनाव करना बेहतर माना जाता है।

घर में लगाएं मोगरा

मोगरा का फूल सफेद होता है। जितने खूबसूरत होते हैं, उसकी खुशबू उतनी ही प्यारी होती है। खास बात यह है कि इसकी महक शाम और रात के समय ज्यादा महसूस होती है। यही वजह है कि लोग इसे बालकनी और छत पर लगाना पसंद करते हैं।

चमेली है बेहद लोकप्रिय

चमेली का फूल बेहद लोकप्रिय है। इसके सफेद और पीले फूल शाम के समय ज्यादा महकते हैं।यह पौधा गमले में बहुत आसानी से उग जाता है।गमले में मिट्टी के साथ थोड़ी खाद मिलाकर पौधा लगाएं। इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो।समय-समय पर हल्की छंटाई करें।