चेन्नई में नारियल की बागवानी करने वाले किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान

    08-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेन्नई में नारियल उत्पादक किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ पोस्ट बजट संवाद किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारियल क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों और किसानों की आय में सुधार के रास्तों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नारियल की बागवानी को मिलेगी बढ़ावा

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नारियल बागवानी से जुड़े किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ-साथ प्रोसेसिंग और इंटरक्रॉपिंग को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस क्षेत्र को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए नई योजनाओं और तकनीकी सुधारों पर काम कर रही है।

उन्‍नत नारियल किस्‍म बनाने पर जोर दे रही सरकार

इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार नई और उन्नत नारियल किस्मों के विकास पर जोर दे रही है, जो रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधी हों और बेहतर उत्पादन दें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के सहयोग से ऐसी तकनीकें और किस्में विकसित की जाएंगी, जिससे नारियल की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों में सुधार हो सके।