पटना।छपरा के किसान अब अमरूद, केला, नींबू जैसी फसलों की बागवानी कर रहे है। वे इससे अच्छी कमाई कर रहे है। वे उन्नत किस्म के पौधे लगा रहे है। जिनमें फलन अधिक हो रहा है। आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे है जो लगभग 10 बीघा जमीन में खास वैरायटी का अमरूद लगाकर साल में दो बार फलन लेते है।
9 बीघा जमीन में बनारसी वैरायटी का अमरूद लगाया
छपरा जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत अदूपुर गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह की है, जिन्होंने लीज पर 9 बीघा जमीन लेकर बनारसी वैरायटी का अमरूद लगाया है। इस वैरायटी का फलन तगड़ा होता है, और एक फलन खत्म होते ही दूसरा शुरू हो जाता है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले 9 वर्षों से बनारसी वैरायटी के अमरूद की बागवानी कर रहे है।
सड़ा हुआ गोबर का प्रयोग किया जाता है
स्वाद के कारण बाजार में सफेद दिखने वाला चमकदार अमरूद को खरीदना लोग बहुत पसंद करते है। जिससे बाजार में इसकी मांग बढ़ जाती है और किसानों को अच्छा भाव मिलता है। यह वैरायटी पूरी तरह से लोकल है। जिसमें सड़ा हुआ गोबर का उपयोग किया जाता है। जिसके कारण उत्पादन बेहतर होता है।