
नई दिल्ली।महिला किसानों की टीम कृषि विभाग की तरफ से भेजे गए दल के साथ रामनगर पहुंचीं और लैवेंडर की खेती के बारे में जानकारी हासिल की। महिला किसान शक्ति देवी तथा कैलाशो देवी ने कहा कि वह भी अपने खेतों में फसल लगाने में परिवार का पूरा सहयोग करते हैं।
लैवेंडर की बागवानी की जानकारी
महिलाएंबागवानी करने पर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और बन भी रही हैं। इन महिलाओं का कहना था कि कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र की 60 के करीब महिलाओं को रामनगर में लैवेंडर की जानकारी के लिए भेजा है। एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने रामनगर में लैवेंडर को लेकर जानकारी हासिल की और अपने क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और लैवेंडर को बढ़ावा देने के लिए मेहनत करेंगी।
लैवेंडर की बागवानी की जानकारी दी जाएगी
लैवेंडर की बागवानी में नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हर किसी को इसका लाभ लेना चाहिए और इससे काफी लाभ मिलते हैं। लैवेंडर किसानों की आय में बढ़ोतरी करता है बाकी फसलों के साथ-साथ लैवेंडर भी इस क्षेत्र में लगाने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसानों को इसके लगाने के तरीके और इसके लाभ के बारे में बताया जाएगा।