शाहजहांपुर में निकाली गई आम और अमरूद को फल मक्खी से बचाने की ट्रिक

    01-Apr-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह खबर बेहद खास है। जिला बागवानी विभाग अब आम और अमरूद के फल को ढकने वाले विशेष बैग यानी फ्रूट कवर उपलब्ध करा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य फलों को कीटों से बचाना है, ताकि विदेशों में निर्यात के समय भारतीय फलों की खेप रिजेक्ट न हो सके। इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुफ्त फ्रूट कवर दिया जा रहा है

शाहजहांपुर के जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे किसान जो आम और अमरूद पैदा कर रहे हैं, उन्हें एक्सपोर्ट क्वालिटी का बनाया जाए। इसके लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मुफ्त फ्रूट कवर दिए जा रहे हैं। अक्सर आम में फ्रूट फ्लाई अंडा दे देती हैं, जिससे विदेशों में जांच के दौरान लारवा मिलने पर पूरा फ्रूट कवर लगाने से फल का आकार, रंग और गुणवत्ता बनी रहती है और कीटों का डर नहीं रहता है।

मुख्य उदेश्य कीटों से बचाना

आम और अमरूद की फसल में ‘फ्रूट फ्लाई’ यानी फल मक्खी की होती है। यह मक्खी फलों की त्वचा के अंदर अंडे दे देती है, जो बाद में लारवा से कीड़े बन जाते हैं। इससे फल अंदर से सड़ जाते हैं। जब इन फलों को दूसरे देशों में भेजा जाता है, तो वहां की कड़ी जांच में ये पकड़े जाते हैं और पूरी खेप वापस कर दी जाती है।