ब्लैक थ्रिप्स से आम के बागवानों को नुकसान, उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी

    01-Apr-2026
Total Views |


 अमरावती।आंध्र प्रदेश में आम की बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण आंध्र प्रदेश के लोगों को इस साल आम के शौकीनों को महंगे आम खाने पड़ सकते है। जलवायु में परिवर्तन के कारण कीड़ा लगने के कारण आम का उत्पादन काफी घट गया है, जिससे बाजार में सप्लाई कम हो गई है और कीमतें बढ़ने लगी हैं। कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, चित्तूर, कुरनूल, वाईएसआर कडप्पा और अनंतपुर जैसे प्रमुख जिलों के बागवानों के अनुसार शुरुआत में बौर अच्छा आया था, लेकिन बाद में मौसम और ब्लैक थ्रिप्स कीट के कारण उत्पादन कम हुआ।

आम की उत्पादन घटी

अधिकारियों के अनुसार रायलसीमा क्षेत्र में शुरुआत में लग रहा था कि उत्पादन अच्छा होगा। लेकिन मौसम और कीटों के कारण अनुमान है कि इस साल केवल 60-70 प्रतिशत ही उत्पादन हो पाएगा, जिससे आम की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आम की कीमत बढ़ी


एक समाचार पत्र के रिपोर्ट के अनुसार एनटीआर जिले के रेड्डीगुडेम में प्रीमियम क्वालिटी बंगनपल्ली आम की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस किस्म के आम की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये प्रति टन तक रही। यानी 23,000 रुपये क्विंटल यह आम बिका। जबकि दूसरी श्रेणी के आम करीब 1.75 लाख रुपये प्रति टन बिके।