Natural cooling Summer Plants : मई की गर्मी में घर को रखना है नेचुरली कूल? बस लगा दें ये 5 पौधे

    14-May-2026
Total Views |

Natural cooling Summer Plants :
मई की तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाने लगती हैं। ऐसे में घर के अंदर भी उमस और गर्मी महसूस होने लगती है फिर चाहे कूलर हो, पंखा हो या एसी कम ही पड़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा देर तक एसी में रहना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता और इससे सेहत पर भी असर पड़ता है। वहीं जिन लोगों के घर में एसी नहीं होता, उन्हें इस तेज गर्मी में उमस और चिपचिपाहट से काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर आपको पता चले कि आप अपने घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके उसे प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं, तो यह आपके लिए किसी वरदान कम नहीं होगा।

बालकनी या घर के छोटे से हिस्से में कुछ खास पौधे लगाकर आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं। यह पौधे न सिर्फ घर की हवा को साफ करते हैं बल्कि गर्मी के असर को भी कम करते हैं। यही वजह है कि लोग अब अपने घरों में गार्डनिंग की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।चलिए आपको बताते है ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें मई में लगाने से आपको पूरे सीजन ठंडी और सुकूनभरी हवा मिल सकती है।

गर्मी से राहत देने वाले पौधे

इस समय ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो गर्मी में भी आसानी से बढ़ते हैं और घर को ठंडक देते हैं। जिसमें तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, मोगरा और स्नेक प्लांट जैसे पौधे सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये पौधे न केवल घर की सजावट को बढ़ाते है, बल्कि वातावरण को ठंडा रखने में भी मदद करते है। इतना ही नहीं ये कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ जाते हैं और हवा को शुद्ध रखते हैं। साथ ही यह हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कमरे का तापमान ठंडा रहता है। वहीं खास बात यह है कि ये पौधे घर के अंदर और बालकनी दोनों जगह लगाए जा सकते हैं। इनसे घर में ताजगी बनी रहती है और गर्मी का असर कम महसूस होता है।

पौधे लगाने और देखभाल का तरीका

पौधे लगाने के लिए सबसे पहले सही गमले और मिट्टी का चुनाव करना जरूरी है. साथ ही गमले में पानी निकलने की जगह होनी चाहिए ताकि पानी जमा न हो। वही ध्यान रखें ऐसे पौधों को ज्यादा तेज धूप से बचाना चाहिए, इसलिए उन्हें हल्की छांव में रखना बेहतर होता है। इसके अलावा पानी हमेशा सुबह या शाम के समय ही देना चाहिए ताकि पौधे अच्छे से बढ़ सकें। साथ ही ज्यादा पानी देने से पौधे खराब भी हो सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।