
Cow Dung Business : आज के दौर में जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही गोबर करोड़ों रुपये के बिजनेस में बदल चुका है। भारत के गाँवों से लेकर शहरों और अंतर्राष्ट्रीय मार्केट तक गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ख़ास बात यह है कि इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको किसी बड़ी फैक्ट्री या बड़े निवेश की जरूरत नहीं है। बल्कि आप छोटे स्तर से शुरूआत कर सकते हैं।
पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल ने गोबर की वैल्यू बढ़ा दी है। अगर आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जो कम रिस्क और हाई प्रॉफिट वाला हो तो गाय का गोबर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है।
आर्गेनिक फार्मिंग में केमिकल खाद की जगह जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट) की डिमांड आसमान छू रही है। आप केंचुओं की मदद से गोबर को उच्च गुणवत्ता वाली खाद में बदलकर पैक करके बेच सकते हैं।
इसके अलावा गोबर से बने गमले भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि इन्हें सीधे मिट्टी में दबाया जा सकता है और ये खाद का काम करते हैं। गोबर से स्लरी बनाकर बायोगैस प्लांट सेट करना और उसे सीएनजी की तरह इस्तेमाल करना भी भविष्य का एक बड़ा और करोड़ों वाला बिजनेस वेंचर साबित हो रहा है।
आजकल शहरों में लोग केमिकल वाली अगरबत्तियों के बजाय लोग नेचुरल ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती, अगरबत्ती और हवन सामग्री की डिमांड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहुत ज्यादा है। इसके अलावा गोबर से तैयार किए गए गणपति और दूसरी मूर्तियां विसर्जन के समय पानी को खराब नहीं करतीं।
जिससे इनकी मांग हर साल बढ़ रही है। आप गोबर में कुछ जड़ी-बूटियां मिलाकर आकर्षक शेप वाले दीये और शुभ लाभ के चिह्न भी बना सकते हैं। यह बिजनेस न केवल घर बैठे शुरू किया जा सकता है। बल्कि ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए आप इसे सीधे अर्बन कस्टमर्स तक पहुंचाकर मोटा मार्जिन कमा सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि सही मार्केटिंग और पैकेजिंग के साथ गोबर आधारित उत्पाद ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए रोजगार और कमाई का बड़ा जरिया बन सकते हैं।