2nd Grand Mango Festival 2026 : पटना में 13-14 जून को होगा '2nd Grand Mango Festival 2026', किसानों और उद्यमियों के लिए बनेगा बड़ा मंच

    15-May-2026
Total Views |

पटना। बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन की ओर से राजधानी पटना में इस वर्ष एक भव्य कृषि एवं उद्यानिकी आयोजन '2nd Grand Mango Festival 2026' का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम 13 और 14 जून 2026 को अशियाना-दीघा रोड स्थित बाधाई बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य में आम उत्पादन, उद्यानिकी विकास, नर्सरी उद्योग, किसानों की आय में वृद्धि और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना है। आयोजन में देशभर से 100 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही आम पौधों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान, किसान जागरूकता कार्यक्रम और मैंगो टेस्टिंग जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार , इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, एफपीओ प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान भी शामिल होंगे। किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन योजनाओं और सरकारी सब्सिडी से जुडी जानकारी भी दी जाएगी।

बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन ने बताया कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ नर्सरी उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पाद और नवाचार को प्रदर्शित कर सकें।

एसोसिएशन का कहना है कि यह महोत्सव न केवल आम उत्पादन को नयी दिशा देगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवश्ता को भी मजबूती प्रदान करेगा और किसानों की आय बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम विवरण:
स्थान: बाधाई बैंक्वेट हॉल, अशियाना–दीघा रोड, पटना
तिथि: 13 एवं 14 जून 2026
आयोजक: बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन