New Business Of Carrot Farming : खेती नहीं अब बिजनेस! गाजर ने किसानों को बना दिया उद्यमी

    15-May-2026
Total Views |

New Business Of Carrot Farming :
आज के तारीख में खेती सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं की जाती बल्कि एक लाभदायक बिजनेस मॉडल बन चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गाजर की खेती है, जो अब किसानों के लिए असल में मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। पहले गाजर सिर्फ सलाद या सब्जी तक सीमित थी लेकिन अब मार्केट का ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है।

मार्केट में बदलाव की वजह से गाजर की डिमांड अब हर तरफ है। फास्ट फूड जॉइंट्स, जूस कॉर्नर्स और बड़ी-बड़ी प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज में गाजर की भारी खपत हो रही है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए किसान भाई अब पारंपरिक फसलों को छोड़कर बड़े पैमाने पर गाजर उगाने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और तगड़ी कमाई कर रहे हैं।

कई किसान अब अपनी जमीन पर गाजर की खेती करके अपनी किस्मत बदल रहे हैं। पांच बीघा जमीन में गाजर से ही तगड़ी कमाई की जा सकती है। अब यह फसल सिर्फ लोकल मार्केट में ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों की बड़ी मंडियों तक पहुंच रही है।

समय की बात करें तो गाजर की फसल किसानों को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करवाती। बुवाई के करीब 4 से 5 महीने के भीतर फसल पूरी तरह तैयार हो जाती है। कम समय में तैयार होने वाली यह फसल उन किसानों के लिए बेस्ट है जो साल में ज्यादा से ज्यादा रोटेशन और मुनाफा चाहते हैं ।

अगर मुनाफे की बात करें तो यह वाकई हैरान करने वाला है। एक कट्ठा जमीन पर खेती करने का खर्च करीब 4 से 5 हजार रुपये के आसपास आता है। वहीं, जब फसल बिकने के लिए मंडी पहुंचती है. तो किसान को उसी एक कट्ठा से 25 हजार रुपये तक का मोटा मुनाफा आसानी से मिल जाता है।

गाजर की अच्छी पैदावार के लिए सही मिट्टी का चुनाव बहुत जरूरी है। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स के मुताबिक हल्की दोमट मिट्टी गाजर के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसमें जड़ें अच्छे से फैलती हैं और गाजर का साइज भी शानदार निकलता है। बस समय पर सिंचाई और खाद का ध्यान रखना पड़ता है।

आज के किसान सिर्फ खेती नहीं कर रहे, बल्कि इसे एक संगठित व्यवसाय के रूप में देख रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज और ग्रेडिंग जैसी सुविधाओं का उपयोग कर किसान अपनी उपज को सही समय पर बेचकर अधिक लाभ कमा रहे हैं।