Tomato Powder Business : सड़क पर सड़ने वाले टमाटर से शुरू हुआ करोड़ों का खेल, किसान बदल रहे किस्मत

    15-May-2026
Total Views |

Tomato Powder Business
: मंडी में टमाटर के दाम गिरना किसानों के लिए हमेशा परेशानी का सबब बन जाता है। कई बार हालत ऐसी हो जाती है कि मुनाफा तो छोड़ो तो लागत भी नहीं निकल पाती और मजबूरन टमाटर सड़क पर फेंकने पड़ते हैं। लेकिन अब किसान इस नुकसान को कमाई के बड़े मौके में बदल रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, आधुनिक तकनीक और देसी जुगाड़ के मेल से आप एक्स्ट्रा फसल से कई ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार कर सकते हैं जिनकी डिमांड साल भर शहरों के बड़े मॉल्स और मार्केट में रहती है। यह न केवल टमाटर की बर्बादी रोकता है बल्कि किसानों की आमदनी को सीधे दोगुना कर देता है।

अगर टमाटर बहुत ज्यादा मात्रा में हैं और सड़ने का डर है तो सबसे बेस्ट तरीका है टोमैटो पाउडर बनाना। इसके लिए टमाटरों को बारीक काटकर अच्छी तरह सुखा लिया जाता है और फिर पीसकर पाउडर तैयार होता है। इस पाउडर की शेल्फ लाइफ बहुत ज्यादा होती है और इसका इस्तेमाल सूप, सॉस, चिप्स और मसालों में खूब होता है।

खास बात यह है कि जब ऑफ-सीजन में ताजे टमाटर 100 रुपये किलो बिकते हैं तब आप इसी पाउडर को ऊंचे दामों पर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। यह तरीका उन किसानों के लिए ज्यादा कारगर है जिनके पास स्टोरेज की कमी हैं।

मार्केट में टमाटर के प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे केचप, सॉस और प्यूरी की मांग कभी कम नहीं होती। छोटे स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर किसान घर पर ही शुद्ध और बिना मिलावट वाले प्रोडक्ट्स तैयार कर सकते हैं। आजकल तो टमाटर के स्वाद वाली नमकीन और पापड़ का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। अगर आप अपनी फसल को सीधा मंडी में बेचने के बजाय उसे एक ब्रांड के तौर पर पैकेट में बंद करके बेचते हैं तो मुनाफे का मार्जिन कई गुना बढ़ जाता है।

सिर्फ प्रोडक्ट बनाना काफी नहीं है उसे सही तरीके से बेचना भी एक कला है। आज के डिजिटल दौर में किसान भाई व्हाट्सएप ग्रुप्स, लोकल हाट और ऑर्गेनिक स्टोर के जरिए अपने बनाए प्रोडक्ट्स सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं। जब आप अपने खेत के टमाटर से बना शुद्ध पाउडर या सॉस बेचते हैं, तो ग्राहक भरोसे की वजह से आपसे लंबे समय तक जुड़ते हैं।

सरकार भी फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और ट्रेनिंग जैसी योजनाएं चला रही है। जिसका फायदा उठाकर आप अपनी छोटी सी यूनिट को बड़े बिजनेस में बदल सकते हैं।