Black Diamond Watermelon Farming : दिखने में काला… लेकिन मुनाफे में सोना! ब्लैक डायमंड तरबूज की बढ़ी डिमांड

    16-May-2026
Total Views |

Black Diamond Watermelon Farming : आजकल खेती सिर्फ मेहनत तक सीमित नहीं है बल्कि यह स्मार्ट बिजनेस मॉडल बन चुकी है। ऐसे में किसान अब पारंपरिक फसलों से हटकर उन विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, जो कम समय में ज्यादा मुनाफा दे सकें। ऐसे में ब्लैक डायमंड तरबूज आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। यह तरबूज अपनी गहरी काली रंगत, जबरदस्त मिठास और बड़े साइज की वजह से मंडियों में अलग ही चमकता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम समय में तैयार हो जाता है और इसमें बीमारियों से लड़ने की ताकत भी ज्यादा होती है। अगर आप सही तकनीक और थोड़ी प्लानिंग के साथ इसकी शुरुआत करते हैं तो यकीन मानिए आप अपनी लागत को दोगुने मुनाफे में बदल सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि कैसे आप इससे अच्छा मुनाफा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

खेत
विशेषज्ञों के अनुसार ब्लैक डायमंड तरबूज के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। क्योंकि इसमें जड़ों का फैलाव अच्छा होता है। बुवाई से पहले खेत की दो-तीन बार गहरी जुताई करें और अच्छी मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद जरूर डालें।

आज के दौर में अगर आप प्रॉफिट को डबल करना चाहते हैं तो मल्चिंग पेपर और ड्रिप इरिगेशन तकनीक का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ पानी की बचत होती है बल्कि खरपतवार भी नहीं उगते जिससे पौधों को पूरा पोषण मिलता है।

बुवाई
ब्लैक डायमंड तरबूज के बीजों की बुवाई के समय लाइन से लाइन की दूरी लगभग 8 से 10 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 4 से 6 फीट रखनी चाहिए। यह गैप पौधों को फैलने और बड़े साइज के फल तैयार करने में मदद करता है।

देखभाल
फसल लगाने के बाद उसकी देखभाल ही तय करती है कि आपको कितना मुनाफा होगा। ब्लैक डायमंड तरबूज को धूप बहुत पसंद है इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां कम से कम 7-8 घंटे सीधी धूप आती हो। सिंचाई के वक्त ध्यान रखें कि जब फल बड़े हो रहे हों, तब पानी की कमी न हो, लेकिन कटाई से एक हफ्ते पहले पानी देना कम कर दें जिससे मिठास बढ़ सके।

कमाई
इस किस्म की डिमांड बड़े शहरों और होटलों में बहुत ज्यादा है इसलिए अगर आप अपनी फसल की ग्रेडिंग करके उसे सीधे मार्केट में उतारते हैं। तो आपको बहुत अच्छे रेट मिलते हैं। एक एकड़ में सही मैनेजमेंट के साथ आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।