Rose Plant Care In Summers : पड़ोसी पूछेंगे राज! गर्मी में भी ऐसे खिलाएं गुलाब के चमचमाते फूल

    16-May-2026
Total Views |

Rose Plant Care In Summers :
आजकल की स्ट्रेस्फुल लाइफ में हरियाली बहुत सुकून देती है इसलिए हर कोई बागवानी करना पसंद करता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। पेड़-पौधों से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको ताजे फल फूल और सब्‍ज‍ियां घर पर ही म‍िल जाती हैं। गुलाब का पौधा भी उन्‍हीं में से एक है। लोगों को लगता है क‍ि ये स‍िर्फ सर्दियों में ही फलता-फूलता है, लेक‍िन यह सच नहीं है।

अगर सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाए जाएं तो गर्मियों में भी गुलाब के ढेरों फूल आप पा सकते हैं। हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िसमें आपको अलग से एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये खाद करेगी कमाल
अगर आप चाहते हैं कि गुलाब में ढेरों फूल आएं, तो हर 15 दिन में वर्मी कम्पोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद डालें। इस नेचुरल खाद से म‍िट्टी उपजाऊ होती है। इससे पौधों के जड़ों को भी पोषण म‍िलता है। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करती हैं तो नई टहनियां निकलेंगी और फूल भी ज्‍यादा आएंगे।

पानी सही समय पर दें
हलकी गर्मियां तो मार्च से ही शुरू हो जाती है, इसलिए पौधा जल्दी सूख सकता है। इसल‍िए रोज मिट्टी की ऊपरी ह‍िस्‍से को जरूर चेक करें। अगर मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। साथ ही गमले में पानी जमा न होने दें।

मिट्टी की नमी बचाकर रखें
गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है। ऐसे में आप गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल की भूसी बिछा सकती हैं। इसे मल्चिंग कहते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

धूप द‍िखाएं
आपको बता दें क‍ि गुलाब धूप में खि‍लने वाला पौधा है, लेकिन दोपहर की तेज गर्म हवा पत्तियों को जला सकती हैं। इसल‍िए कोशिश करें कि सुबह की धूप में गमले को बाहर रख दें। दोपहर में जहां हल्की छांव रहे वहां गमले को श‍िफ्ट कर दें। इससे पौधे में ताजगी बनी रहेगी।

बहुत ज्यादा खाद या पानी न दें
गर्मी की शुरुआत में भी गुलाब को खिला हुआ रखना मुश्किल नहीं है। बस सही समय पर पानी, थोड़ी सी घर की बनी खाद और हल्की देखभाल जरूरी है। गार्डनिंग जानकारों का कहना है कि थोड़ी सी नियमित देखभाल और घर में बनी प्राकृतिक खाद की मदद से गर्मियों में भी गुलाब का पौधा खूबसूरत और फूलों से भरा रह सकता है।