
Gomphrena Flower Plant Care : बागवानी का शौक रखने वाले लोग यह चाहते हैं कि उनकी बगिया को हर मौसम में महकती रहे। अक्सर लोग ऐसे पौधों की तलाश में रहते हैं जो साल भर फूल दें, जब बात एवरग्रीन फूलों की आती है, तो 'सदाबहार' का नाम सबसे पहले जेहन में आता है, लेकिन क्या आपने कभी गोम्फ्रेना को अपनी बगिया में लगाया है।
अगर आप चाहते हैं कि भीषण गर्मी और तपती धूप में भी आपका गार्डन फूलों से लदा रहे, तो गोम्फ्रेना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे बोलचाल की भाषा में मखमल का फूल भी कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है, जो बागवानी की शुरुआत कर रहे हैं या जिनके पास पौधों की देखभाल के लिए समय कम है। इसकी कुछ खास खूबियां इसे सबसे अलग बनाती हैं। नीचे लेख में जानें इसे लगाने और देखभाल का सही तरीका।
गोम्फ्रेना फूल को लगाने का सही समयगोम्फ्रेना को मार्च से जुलाई के बीच कभी भी लगाया जा सकता है। यह पौधा बीज और कटिंग दोनों ही तरीकों से आसानी से उग जाता है। बीज लगाने के लगभग 80 से 100 दिनों के भीतर आपकी बगिया बैंगनी, लाल, नारंगी, सफेद और गुलाबी जैसे खूबसूरत रंगों से गुलजार हो जाएगी।
कैसे लगाएंअगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बगिया फूलों से सजी रहे, तो आप गोम्फ्रेना का प्लांट लगा सकते हैं।
* सबसे पहले एक मध्यम आकार का गमला या ड्रेनेज होल वाला ग्रो बैग लें।
* पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय मिट्टी में थोड़ी खाद और रेत मिलाएं ताकि पानी जमा न हो।
* मिट्टी की ऊपरी सतह पर लगभग ⅓ इंच की गहराई में बीज डालें। बहुत ज्यादा गहराई में बीज न दबाएं।
* गमले को ऐसी जगह रखें जहां छनकर धूप आती हो। अगर तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहता है, तो 7 से 14 दिनों में छोटे-छोटे पौधे निकलने लगेंगे।
* जब पौधे 6 से 8 इंच के हो जाएं, तो उन्हें दूसरे गमलों में कम से कम 6 इंच की दूरी पर शिफ्ट कर दें।
गोम्फ्रेना फ्लावर प्लांट की देखभाल फ्लावर प्लांट गोम्फ्रेना का पौधा लगाने के बाद, पौधे की अच्छी ग्रोथ और लगातार फ्लावरिंग के लिए इसकी सही देखभाल करनी होगी। ऐसे करें गोम्फ्रेना फ्लावर की देखभाल।
* इस पौधे को रोजाना 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है।
* तेज गर्मी में इसे दिन में दो बार पानी दें, लेकिन ध्यान रहे कि अगली बार पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी नजर आए।
* इसे बार-बार खाद देने की जरूरत नहीं होती। पौधा लगाते समय मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिला देना ही काफी है।
* सीजन के बीच में आप कभी-कभी लिक्विड फर्टिलाइजर दे सकती हैं।
* इसे बहुत ज्यादा छंटाई की जरूरत नहीं होती, लेकिन ज्यादा फूल पाने के लिए सूखे हुए फूलों और पीली पत्तियों को हटाते रहें।