Mushroom Farming : अंधेरे कमरे में ऐसे उगता है मशरूम, जानिए पूरा तरीका

    18-May-2026
Total Views |

Mushroom Farming : अगर आप घर पर ताजा और हैल्दी मशरूम उगाना चाहते हैं तो यह काम बेहद आसान है। थोड़ी सी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप घर में ही मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं। ख़ास बात यह है इसके लिए ज़्यादा जगह या भारी खर्चे की ज़रूरत नहीं पड़ती।

लोग फल, फूल तो लगा ही रहे हैं, साथ ही तरह-तरह की सब्जियां भी उगा रहे हैं। इसका एक फायदा ये भी है कि आपको घर पर ही फ्रेश सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। वहीं ये हाइब्रिड भी नहीं होती हैं। वरना आजकल तो बाजारों में ज़्यादातर सब्जियां हाइब्रिड ही होती हैं।

आजकल लोग अपने घरों में ही मशरूम भी उगा रहे हैं। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए मशरूम का स्वाद ही नॉनवेज के बराबर होता है। ऐसे में अगर आप घर पर मशरूम उगाने का सोच रही हैं तो हम आपको प्लास्टिक की थैली में इसे लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

मशरूम लगाने के लिए चाहिए ये सामान

घर में मशरूम लगाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी
*प्लास्टिक की थैली
*ड्राई भूसी या पुआल
* मशरूम के बीज

भूसी को साफ करके गीला करें
आपको बता दें कि मशरूम उगाने के लिए भूसी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप सबसे पहले भूसी को अच्छे से साफ कर लें। अब इसे पानी में भिगो दें। इससे ये थोड़ी सॉफ्ट हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि भूसी को बहुत ज़्यादा गीला नहीं करना है, बस ये थोड़ी नम होनी चाहिए।

थौली में लेयर बनाकर भूसी भरें
अब आती है प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करने की बारी। प्लास्टिक की थैली में लेयर बनाकर भूसी भरें। पहले भूसी की एक लेयर डालें और फिर बीज। ऐसे दो से तीन लेयर में आपको करना है। इसके बाद प्लास्टिक की थैली को ऊपर से बांध दें। इसके बाद इस थैले में छोटे-छोटे छेद कर दें। इससे हवा आती जाती रहेगी।

अंधेरे में रखें ये थैली
अब इसे ऐसी जगह रखना है जहां बिल्कुल भी धूप न आती हो। ऐसे में इसे किसी अंधेरी और ठंडी जगह पर रखना ही सही होता है। मशरूम को उगाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही तापमान। ये ठंडी जगहों पर ही उगती है।

15 दिनों तक न छुएं
अब इसे अंधेरे में रखने के बाद कम से कम इस थैले को 15 से 20 दिनों तक बिल्कुल न छुएं। आप देखेंगी कि कुछ ही दिनों बाद थैले में सफेद रंग के छोटे-छोटे मशरूम दिखने लगेंगे। बस थोड़े-थोड़े दिनों में इसे चेक करती है। अगर आपको ये ड्राई लगे तो आप इसमें थोड़ा सा पानी के छींटे मार सकती हैं।

कब तोड़ें
जब आपको लगे कि मशरूम पूरी तरह से खुल चुका है। उसका साइज सही हो चुका है तो आप इन्हें तोड़ सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इसे तोड़ने में ज़्यादा देर न करें। वरना ये खराब हो सकती हैं।

तो अगर आप भी घर में मशरूम उगाना चाहती हैं तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और घर का एकदम फ्रेश मशरूम आपको मिलेगा।