Noorjahan Mango Farming : 4 किलो तक का होता है ये आम, एक फल की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
18-May-2026
Total Views |

Noorjahan Mango Farming : आम एक ऐसा फल है जिसे यूँही फलों का राजा नहीं कहा जाता है बल्कि इसकी खेती से किसान हर साल बंपर मुनाफा कमाते हैं। यूँ तो बाजार में आम की बहुत तरह की वैरायटी मिलती हैं लेकिन इन सब में आजकल नूरजहां आम का जबरदस्त क्रेज़ है क्योंकि यह बाकी सब के मुकाबले सबसे अनोखी वैरायटी है। इस वैरायटी के आम का केवल एक ही पीस बाजार में हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक आसानी से बिक जाता है।
इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका रिकॉर्ड तोड़ वजन है जो सामान्य तौर पर करीब ढाई से साढ़े तीन किलो और कभी-कभी चार किलो तक पहुंच जाता है। अगर आपके पास अपना फार्म हाउस है और आप कुछ नया करके मोटी कमाई करना चाहते हैं तो नूरजहां की बागवानी आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।
अगर आप अपने फार्म हाउस या बाग में इस खास आम की खेती करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की कलमी पौध खरीदना जरूरी है। इसकी खेती के लिए ऐसी उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है जिसमें से पानी का निकास अच्छे तरीके से हो सके क्योंकि जलजमाव इसकी जड़ों को पूरी तरह ख़राब कर देता है।
पौधों को लगाने के लिए आपको सही दूरी पर बड़े गड्ढे तैयार करके उनमें भरपूर मात्रा में जैविक खाद डालनी होगी। इस पेड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कद ज्यादा बड़ा नहीं होता और यह अधिकतम बारह फीट की ऊंचाई तक ही जाता है। इस छोटे कद के कारण इसके बड़े-बड़े फलों को संभालना और पूरे पेड़ की सही देखरेख करना किसानों के लिए बहुत आसान हो जाता है।
नूरजहां के पेड़ों में जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान बौर आना यानी फूल लगना शुरू हो जाता है और जून की शुरुआत तक इसके फल पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं। इस फल का आकार लगभग एक फीट तक लंबा हो सकता है और इसकी गुठली का वजन ही करीब दो सौ ग्राम तक निकल जाता है। इसका स्वाद एकदम मलाईदार केसरिया और बिना रेशे वाला होता है।
बाजार में नूरजहां आम का एक फल 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बिक जाता है। इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि कई लोग सीजन शुरू होने से पहले ही एडवांस बुकिंग कर लेते हैं।
अगर आपके फार्म हाउस में इसके सिर्फ दस से बीस पेड़ भी पूरी तरह तैयार हो जाएं और हर पेड़ से औसतन बीस से तीस फल भी मिलें तो आप सीजन में केवल कुछ पेड़ों से ही लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा सीधा कमा सकते हैं।