High Density Mango Farming : 30 फीट की दूरी और सही वेरायटी... आम की खेती का यही है करोड़ों वाला सीक्रेट!

    20-May-2026
Total Views |

High Density Mango Farming :
पारंपरिक खेती के घटते मुनाफे को देखते हुए अब किसान तेजी से बागवानी की तरफ रुख कर रहे हैं। इनमे आम की बागवानी सबसे फायदे का सौदा साबित हो रही है। आम की खेती का एक ऐसा फॉर्मूला है जिसे अपनाकर देश के कई किसान हर साल लाखों रुपये की शानदार कमाई कर रहे हैं।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आम की खेती में सबसे अहम भूमिका सही वेरायटी और पौधों के बीच उचित दूरी की होती है। अगर सही प्लानिंग और सटीक तकनीक के साथ आम के पौधे रोपे जाएं तो बहुत ही कम जगह में बंपर पैदावार ली जा सकती है। आइये आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से अपने खेत में आम की बागवानी करके अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

अगर आप आम की बागवानी से बढ़िया कमाई चाहते हैं तो सबसे पहला और जरूरी कदम है मार्केट डिमांड वाली वेरायटी को चुनना किसान भाइयों के लिए मालदा वेरायटी सबसे ज्यादा पॉपुलर है और इसकी बाजार में हमेशा जबरदस्त मांग रहती है। मालदा के अलावा आप अपने खेतों में जर्दालू, आम्रपाली और मल्लिका जैसी उन्नत किस्मों को भी लगा सकते हैं।

मालदा और जर्दालू आम अपने बेहतरीन स्वाद, मिठास और लाजवाब खुशबू के लिए दूर-दूर तक मशहूर हैं जिसके कारण मंडियों में इनके बहुत ऊंचे दाम मिलते हैं। वहीं आम्रपाली और मल्लिका जैसी वेरायटियां हाइब्रिड होने के कारण हर साल फल देती हैं और इनमें बीमारियां लगने का खतरा भी बहुत कम होता है।

आम की बागवानी में बंपर पैदावार पाने के लिए पौधों को लगाने की दूरी का बहुत बड़ा रोल होता है. कृषि एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप पारंपरिक तरीके से बागवानी कर रहे हैं, तो पौधे से पौधे और कतार से कतार की दूरी कम से कम 10 गुणा 10 मीटर यानी लगभग 30 फीट रखनी चाहिए। इस दूरी को मेंटेन करने से हर पेड़ को फैलने के लिए पूरी जगह मिलती है और हवा व धूप जड़ों तक आसानी से पहुंचती है।

वहीं जो किसान भाई कम जमीन में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं वे हाई-डेंसिटी (सघन बागवानी) तकनीक अपना सकते हैं, जिसमें आम्रपाली जैसी वेरायटी को 5 गुणा 5 मीटर की दूरी पर भी लगाया जा सकता है। गड्ढे तैयार करते समय जैविक खाद और नीम की खली मिलाने से पौधों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है।

अगर किसान सही किस्म, सही दूरी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें, तो आम की बागवानी आने वाले समय में खेती का सबसे लाभदायक मॉडल बन सकती है।