Pheromone Trap For Crop Protection : बिना ज्यादा केमिकल के ऐसे बचाएं फसल, किसानों के लिए वरदान बनी ये नई तकनीक

    20-May-2026
Total Views |

Pheromone Trap For Crop Protection :
खेती में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान कीटों से होता है। ये छोटे कीट कभी-कभी किसानों की पूरी मेहनत को बर्बाद कर देते हैं। पारंपरिक रूप से किसान केमिकल कीटनाशकों का यूज करते हैं, लेकिन अब लोग जैविक और सुरक्षित खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) किसानों के लिए एक स्मार्ट और असरदार तकनीक बनकर उभरा है।

फेरोमोन ट्रैप एक खास प्रकार का उपकरण होता है, जिसमें फेरोमोन नाम का केमिकल इस्तेमाल किया जाता है। फेरोमोन वह केमिकल है जो मादा कीट अपने आसपास छोड़ती हैं, जिससे नर कीट अट्रैक्ट हो जाएं। ट्रैप में यह गंध फैलती है और नर कीट उसे महसूस करके ट्रैप की ओर खींचते हैं। ट्रैप में पहुंचते ही ये कीट फंस जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते हैं इससे कीटों की संख्या पर कंट्रोल रहता है और उनका प्रजनन रुक जाता है।

फेरोमोन ट्रैप कैसे काम करता है?

* ट्रैप में विशेष ल्योर लगाया जाता है, जो हवा में फैल कर नर कीटों को अट्रैक्ट करता है।
* वहीं कीट जब ट्रैप के पास आते हैं, तो फंस जाते हैं।
* इसके बाद किसान ट्रैप की जांच करके जान सकते हैं कि खेत में कितने कीट हैं और किस प्रकार के कीट एक्टिव हैं।
* इससे किसान समय रहते फसलों पर कीट कंट्रोल के उपाय अपना सकते हैं और भारी नुकसान से बच सकते हैं।

फेरोमोन ट्रैप लगाने के फायदे

फेरोमोन ट्रैप की मदद से कीटों की सही समय पर पहचान हो जाती है। इसलिए कीटनाशकों का प्रयोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करना पड़ता है। साथ ही यह तकनीक मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित नहीं करती है। यह फायदेमंद कीटों और मधुमक्खियों को भी नुकसान नहीं पहुंचाती है।

वहीं एक बार ट्रैप लगाने के बाद लंबे समय तक कीटों की निगरानी की जा सकती है। इससे खर्च कम होता है और किसान का समय बचता है। इसके अलावा जैविक खेती करने वाले किसान इसे आसानी से यूज कर सकते हैं क्योंकि इसमें कोई केमिकल नहीं लगता है और कीटों से सुरक्षा मिलने से पौधे स्वस्थ रहते हैं और उपज बढ़ती है।

कौन-कौन सी फसलों में यूजफुल है ये तकनीक?

फेरोमोन ट्रैप का इस्तेमाल कई प्रकार की फसलों में किया जाता है। खासतौर पर धान, मक्का, कपास, गन्ना, टमाटर, बैंगन, भिंडी, मिर्च, चना और अरहर जैसी फसलों में यह तकनीक काफी असरदार साबित होती है।

खेत में फेरोमोन ट्रैप लगाने का सही तरीका

* सबसे पहले कीट के अनुसार सही फेरोमोन ल्योर चुनें।
* अब ट्रैप को फसल की ऊंचाई के बराबर खेत में लगाएं।
* इसके बाद दूरी का ध्यान रखें, जैसे एक एकड़ में 4 से 6 ट्रैप लगाना बहुत होता है।
* इसके साथ ही हर 15 से 20 दिनों में ल्योर बदलें, क्योंकि इसकी गंध धीरे-धीरे कम हो जाती है।
* ट्रैप की जांच करते रहें और कीटों की संख्या का रिकॉर्ड रखें।