Raspberry Farming In Balcony : बालकनी बनेगी मिनी फ्रूट गार्डन! जानिए रसभरी उगाने का आसान तरीका

    20-May-2026
Total Views |

Raspberry Farming In Balcony :
आजकल लोग अपने घर में ताजे और हेल्दी फ्रूट उगाने के लिए किचन गार्डनमें काफी इंटरेस्टेड हैं। इसका एक कारण मार्केट में मिलने वाले मिलावटी और पेस्टिसाइड्स से भरपूर फल हैं। ऐसे में रसभरी उगाना एक अच्छा ऑप्शन है। जो टेस्ट में तो मीठी होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

रसभरी में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन को सुधारने और हार्ट हेल्थ को मजबूत करने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि रसभरी को आप छोटे गमले, ग्रो-बैग या अपने घर की बालकनी, छत या छोटे गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं अपने किचन गार्डन में रसभरी कैसे उगाएं।

किचन गार्डन में उगाएं रसभरी

सही जगह का चुनाव - रसभरी एक ऐसा पौधा है जिसे अच्छी धूप चाहिए। इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप आती हो। साथ ही, पौधे के आसपास हवा होना भी जरूरी है। अगर आपके पास बालकनी, छत या किचन गार्डन है, तो रसभरी के लिए यह बिल्कुल सही जगह है।

मिट्टी का चुनाव - रसभरी के पौधे को हल्की और उपजाऊ मिट्टी पसंद है। ऐसी मिट्टी जिसमें पानी जल्दी न रुके और जड़ों को पूरा पोषण मिले। मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या कंपोस्ट मिलाने से पौधा जल्दी बढ़ता है। वहीं अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे सही मानी जाती है।

बीज या पौधा कैसे लगाएं - रसभरी को बीज या तैयार पौधे दोनों तरीकों से लगाया जा सकता है। बीज से बुवाई के लिए रसभरी के बीज को 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद बीज को 12 से 15 इंच के गमले या क्यारी में बो दें। पौधे को सावधानी से मिट्टी में रखें। जड़ों के आसपास मिट्टी अच्छी तरह दबा दें जिससे पौधा जमीन में मजबूती से बैठ जाए।

सिंचाई और पौधे की देखभाल - रसभरी की मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए। मिट्टी सूखने लगे तो ही पानी दें। इसके अलावा हर महीने जैविक खाद डालने से पौधे की बढ़वार बेहतर होती है और हर तीन महीने में हल्की केमिकल खाद भी दी जा सकती है।

बुवाई का सही समय - रसभरी की बुवाई का सबसे अच्छा समय जून के मध्य में होता है। जुलाई-अगस्त तक पौधा 20 से 25 सेंटीमीटर ऊंचा हो जाता है। इसके बाद इसे बड़े गमले या क्यारी में रखा जा सकता है। अगर आप सही देखभाल करेंगे तो फरवरी से अप्रैल तक पौधों में ताजे रसभरी के फल आने लगेंगे।

किचन गार्डन में रसभरी उगाने के फायदे

रसभरी की खेती कम जगह में भी आसान और फायदेमंद है। इससे आपको हमेशा ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहतरीन हैं। साथ ही घर की हरियाली बढ़ती है और वातावरण भी फ्रेश रहता है। यही वजह है कि आजकल लोग इसे अपने किचन गार्डन में उगाने के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।