Tea Farming In Farmhouse : अपने फार्महाउस में उगाइए चाय, कमाइए लाखों! जानिए कैसे शुरू करें टी फार्मिंग

    21-May-2026
Total Views |

Tea Farming In Farmhouse : भारत देश में चाय के दीवाने हर घर में मौजूद हैं। ऐसे भी टी लवर हैं जो सुबह से लेकर रात तक कई बार चाय पीते है। ऐसे में अगर आप खेती के जरिए कुछ नया और मुनाफेदार करना चाहते हैं, तो फार्महाउस में चाय की खेती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप फार्महाउस में इसे उगाकर इससे लाखों कमा सकते हैं।

अगर आपके पास एक फार्महाउस है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चाय की खेती आपके लिए एक बेहतरीन और लाखों कमाने का ऑप्शन बन सकती है। चाय का पौधा एक बार लगाने के बाद करीब 40 से 50 साल तक उत्पादन देता है। हालांकि इसकी शुरुआत करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फार्महाउस में इसे शुरू करने के लिए कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

*जलवायु और मिट्टी- चाय के पौधों के लिए हल्की अम्लीय मिट्टी,जिसका पीएच मान 4.5 से 5.5 के बीच हो,सबसे बेस्ट मानी जाती है। साथ ही चाय को पानी की बहुत जरूरत होती है, लेकिन इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जड़ों में पानी रुके नहीं ऐसे में फार्महाउस का वो हिस्सा चुनें जहां पानी का निकास बढ़िया से हो सके।

* शेड ट्री- चाय के पौधों को सीधी और तेज धूप से बचाना होता है इसलिए अपने फार्महाउस में आप चाय के पौधों के बीच-बीच में नीम,शीशम या अन्य छायादार पेड़ लगा सकते है। इससे चाय के पौधों को नेचुरल शेड मिलेगा।

* पौधों का चुनाव- शुरुआती स्तर पर आप किसी सरकारी नर्सरी से उन्नत किस्म के पौधे या क्लोन ला सकते हैं, फार्महाउस के लिए आप ग्रीन टी या हर्बल टी की वैरायटी भी चुन सकते हैं।

*कमाई का गणित
चाय की खेती में असली खेल प्रीमियम क्वालिटी का है। अगर आप इसे बड़े व्यापारिक लेवल की जगह अपने फार्महाउस में कर रहे हैं,तो आपका फोकस बड़े स्तर पर उत्पादन नहीं,बल्कि जैविक और एक्सक्लूसिव चाय पर होना चाहिए।

*लागत और पैदावार- एक एकड़ या उसके कुछ हिस्से में पौधे लगाने पर खाद और सिंचाई की शुरुआती लागत आती है। साथ ही पौधे लगाने के करीब 3 साल बाद पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती हैं।

*जैविक और कस्टमाइज्ड ब्रांडिंग- अगर आप अपने फार्महाउस की चाय को हाथ से चुनी गई जैविक टी या फार्म-फ्रेश ग्रीन टी के रूप में ब्रांड करके सीधे कस्टमर्स, कैफे या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेचते हैं, तो इसकी कीमत 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति किलो तक मिल सकती है।

*एग्रो-टूरिज्म से बढ़ सकती है कमाई - आप अपने फार्महाउस को एक टी-टूरिज्म स्पॉट के रूप में भी प्रमोट कर सकते हैं। लोग वीकेंड पर चाय की पत्तियां तोड़ने का लाइव अनुभव लेने आएंगे,जिससे आपकी कमाई कई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही अगर सही प्लानिंग से काम किया जाए,तो फार्महाउस की चाय से सालाना आराम से 3 से 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त कमाई की जा सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सही प्लानिंग और ब्रांडिंग के जरिए फार्महाउस में चाय की खेती से सालाना 3 से 5 लाख रुपये तक अतिरिक्त कमाई की जा सकती है।