Money Plant Care Tips : मनी प्लांट की ग्रोथ रोक रहे कीड़े, ऐसे पाएं छुटकारा

    22-May-2026
Total Views |

Money Plant Care Tips :
सभी अपने घर को खूबसूरत बना कर रखना चाहते हैं। इस चाह को पूरा करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। घरों को पेंट करना, बाहर स्टैच्यू बनवाना वगैरह। लेकिन ज्यादातर लोग गार्डनिंग में इंटरेस्टेड होते हैं क्योंकि ये सबसे चीपेस्ट ऑप्शन होता है। जब घर में ढेर सारे पेड़-पौधे लगे होते हैं तो इसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। इसके साथ साथ आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्जियां भी मिल जाती हैं।

लोग घर की खूबसूरती के लिए बेल लगाना पसंद करते हैं। बेल की बात जब भी होती है तो मनी प्लांट का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इसकी बेलें जब ऊपर की ओर चढ़ती हैं तो हमारा घर भी एकदम खिला-खिला सा नजर आता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि मनी प्लांट के पत्तों में कीड़े लग जाते हैं। इससे पत्तियां तो पीली पड़ ही जाती हैं, साथ ही पौधे की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में अगर आप भी इसके लिए महंगे स्प्रे खरीदती हैं तो हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने का एक फ्री वाला तरीका बता रहे हैं।

क्या है आसान तरीका
गार्डनिंग पसंद करने वाले कई लोग मनी प्लांट के कीड़ों को हटाने के लिए साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी असरदार माना जाता है।

कैसे बनाएं ये घोल?
एक लीटर पानी लें, अब उसमें थोड़ा सा लिक्विड साबुन या बर्तन धोने वाला साबुन मिला लें अब इसे अच्छे से घोल लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

* इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें
* अब मनी प्लांट की पत्तियों के ऊपर और नीचे अच्छे से स्प्रे करें
* खासकर जहां कीड़े ज्यादा दिख रहे हों वहां जरूर स्प्रे करें
* 10 से 15 मिनट बाद साफ पानी से भी पत्तियों को जरूर धोएं

ये हैं फायदे

* बिना केमिकल के कीड़े हट जाते हैं
* बहुत सस्ता और आसान तरीका है
* पौधे को ज्यादा नुकसान नहीं होता है

इन बातों का रखें ध्यान
* बहुत ज्यादा साबुन न डालें, इससे पत्तियां खराब हो सकती हैं
* हफ्ते में 1 से 2 बार ही इसका इस्तेमाल करें
* तेज धूप में स्प्रे न करें
* समय-समय पर पत्तियों को साफ करते रहें
* सूखी या खराब पत्तियां हटाते रहें

तो अगर आपके घर में लगे मनी प्लांट पर भी कीड़े लग गए हैं, तो इन्हें हटाने के लिए आप ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका पौधा फिर से हरा भरा नजर आने लगेगा।